अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सभी रैलियां स्थगित कीं, ब्रिटेन ने संक्रमण के आंकड़े जारी करने पर रोक लगाई, दुनिया में मौतों का आंकड़ा 6 लाख के पार

दुनियामें कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 44लाख 22हजार 471लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 86लाख 11हजार 657ठीक हो चुके हैं और 6लाख 4हजार 823की जान जा चुकीहै। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्डट्रम्प ने महामारी थमने तक अपनी सभी रैलियां स्थगित कर दी हैं। उन्होंने शनिवार को कहा कि हम वैक्सीन तैयार करने के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। हालांकि, जब तक यह समस्या (महामारी) नहीं थमती बड़ी रैलियां करना संभव नहीं है। इसके बदले मैंटेलीफोन के जरिए लोगों से बात करूंगा।
ब्रिटेन ने महामारी के आंकड़ों के अपडेट जारी करने पर रोक लगा दी है। यहां पर मौत के आंकड़ों में कुछ गड़बड़ी सामने आई थी। इसे देखते हुए यह फैसला किया गया। ब्रिटेन के स्वास्थ्य सचिव मैट हैनकॉक ने संक्रमण के आंकड़ों की समीक्षा करने के लिए बैठक बुलाई है। अब तक देश में 45 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं।
10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
देश |
कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका | 38,33,271 | 1,42,877 | 17,75,219 |
ब्राजील | 20,75,246 | 78,817 | 13,66,775 |
भारत | 10,77,864 | 26,828 | 6,77,630 |
रूस | 7,65,437 | 12,247 | 5,46,863 |
द.अफ्रीका | 3,50,879 | 4,948 | 1,82,230 |
पेरू | 3,49,500 | 12,998 | 2,38,086 |
मैक्सिको | 3,38,913 | 38,888 | 2,13,006 |
चिली | 3,28,846 | 8,445 | 2,99,449 |
स्पेन | 3,07,335 | 28,420 | उपलब्ध नहीं |
ब्रिटेन | 2,94,066 | 45,233 | उपलब्ध नहीं |
इजराइल:तीन महीने बाद सबसे ज्यादा मौतें
इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यहां पिछले 24 घंटों में 9 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले करीब तीन महीने पहले18 अप्रैल को इतनी मौतें हुई थी। शनिवार को यहां रिकार्ड 1906 मामले भी सामने आए।। देश में फिलहाल 27 हजार 616 संक्रमित हैं। 589 मरीज अस्पताल में भर्ती है, जिनमें 217 की हालत गंभीर बनी हुई है। यहां 21 हजार 348 लोग ठीक भी हुए हैं।
बांग्लादेश: संक्रमण का आंकड़ा 2 लाख के पार
बांग्लादेश में शनिवार को 2 हजार 709 मामले सामने आए। अब यहां संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 2 हजार 66 हो गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, यहां पिछले 24 घंटे में 10 हजार 923 लोगों की जांच की गई है। यहां पर 2 जुलाई को सबसे ज्यादा 4 हजार 209 मामले सामने आए थे। देश में अब तक 2 हजार 581 मौतें हुई हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
via Source